कक्षा 10 · विज्ञान · बिहार बोर्ड बोर्ड परीक्षा के लिए

BSEB कक्षा 10 विज्ञान: वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)

बिहार बोर्ड · NCERT · CBSE

बिहार बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान के हर अध्याय के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ), सही उत्तर और व्याख्या के साथ। नीचे 10 नमूना प्रश्न हल करें, फिर पूरे सेट के लिए अध्याय खोलें।

अध्याय-वार प्रश्न

नए अध्याय तैयार होते ही यहाँ जुड़ते जाएँगे।

10 नमूना MCQ (उत्तर देखने के लिए टैप करें)

1अध्याय 1NCERT अभ्यास · अभ्यास 1

नीचे दी गई अभिक्रिया के संबंध में कौन-से कथन असत्य हैं?
2PbO(s) + C(s) → 2Pb(s) + CO2(g)
(a) सीसा अपचयित हो रहा है। (b) कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है। (c) कार्बन उपचयित हो रहा है। (d) लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है।

  1. (a) (a) एवं (b)
  2. (b) (a) एवं (c)
  3. (c) (a), (b) एवं (c)
  4. (d) सभी
उत्तर देखेंउत्तर छिपाएँ

सही उत्तर: (a) (a) एवं (b)

PbO ने O खोई → PbO का अपचयन (d सत्य); C को O मिली → C का उपचयन (c सत्य)। (a) और (b) असत्य → उत्तर (i)।

2अध्याय 1NCERT अभ्यास · अभ्यास 2

Fe2O3 + 2Al → Al2O3 + 2Fe — ऊपर दी गई अभिक्रिया किस प्रकार की है?

  1. (a) संयोजन अभिक्रिया
  2. (b) द्विविस्थापन अभिक्रिया
  3. (c) वियोजन अभिक्रिया
  4. (d) विस्थापन अभिक्रिया
उत्तर देखेंउत्तर छिपाएँ

सही उत्तर: (d) विस्थापन अभिक्रिया

अधिक सक्रिय Al ने Fe₂O₃ से Fe को विस्थापित किया = विस्थापन (d)।

3अध्याय 1NCERT अभ्यास · अभ्यास 3

लौह-चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है? सही उत्तर चुनिए।

  1. (a) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।
  2. (b) क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रॉक्साइड बनता है।
  3. (c) कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
  4. (d) आयरन लवण एवं जल बनता है।
उत्तर देखेंउत्तर छिपाएँ

सही उत्तर: (a) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।

Fe(s) + 2HCl(aq) → FeCl2(aq) + H2(g) — धातु + तनु अम्ल → लवण + H₂।

4अध्याय 1BSEB मॉडल सेट 2026 (वार्षिक नहीं) · Q28 · पेज 111 अंक

निम्नलिखित में कौन-सा युग्म एकल विस्थापन अभिक्रिया प्रदर्शित करता है?

  1. (a) NaCl
  2. (b) MgCl2
  3. (c) FeSO4
  4. (d) AgNO3
उत्तर देखेंउत्तर छिपाएँ

सही उत्तर: (d) AgNO3

कॉपर, सिल्वर से अधिक अभिक्रियाशील है, इसलिए AgNO3 से सिल्वर को हटा देता है:

Cu(s) + 2AgNO3(aq) → Cu(NO3)2(aq) + 2Ag(s)

(A), (B) में कॉपर, Na और Mg से कम अभिक्रियाशील है; (C) में सिल्वर, आयरन से कम — इसलिए वहाँ अभिक्रिया नहीं होती।

5अध्याय 2जाँच

ज़्यादा खाने के बाद अम्लता का सही इलाज कौन-सा है?

  1. (a) बेकिंग सोडा का विलयन
  2. (b) सिरका
  3. (c) नींबू का रस
  4. (d) नींबू का अचार
उत्तर देखेंउत्तर छिपाएँ

सही उत्तर: (a) बेकिंग सोडा का विलयन

बेकिंग सोडा एक क्षारक है — वह अतिरिक्त अम्ल को उदासीन कर देता है। बाकी तीनों में अम्ल है, वे अम्लता बढ़ाएँगे।

6अध्याय 2जाँच

सफ़ेद कपड़े पर करी का दाग साबुन से रगड़ने पर लाल-भूरा हो जाता है। इससे क्या पता चलता है?

  1. (a) साबुन अम्लीय है
  2. (b) हल्दी एक सूचक है और साबुन क्षारीय है
  3. (c) कपड़ा क्षारक है
  4. (d) करी में क्षारक है
उत्तर देखेंउत्तर छिपाएँ

सही उत्तर: (b) हल्दी एक सूचक है और साबुन क्षारीय है

करी में हल्दी होती है, जो क्षारक में पीले से लाल-भूरी हो जाती है। साबुन क्षारीय है, इसलिए दाग का रंग बदला।

7अध्याय 2जाँच

क्षारक में फ़ीनॉल्फ़्थेलिन का रंग क्या होता है?

  1. (a) लाल
  2. (b) रंगहीन
  3. (c) गुलाबी
  4. (d) पीला
उत्तर देखेंउत्तर छिपाएँ

सही उत्तर: (c) गुलाबी

फ़ीनॉल्फ़्थेलिन क्षारक में गुलाबी हो जाता है और अम्ल में रंगहीन रहता है।

8अध्याय 3जाँच

शुद्ध धातु की चमकती सतह को क्या कहते हैं?

  1. (a) आघातवर्ध्यता
  2. (b) धात्विक चमक
  3. (c) तन्यता
  4. (d) ध्वानिकता
उत्तर देखेंउत्तर छिपाएँ

सही उत्तर: (b) धात्विक चमक

शुद्ध धातु की चमकती सतह को धात्विक चमक कहते हैं।

9अध्याय 3जाँच

सोडियम धातु को सुरक्षित रखने के लिए किसमें डुबोया जाता है?

  1. (a) जल
  2. (b) ऐल्कोहॉल
  3. (c) केरोसिन
  4. (d) तनु HCl
उत्तर देखेंउत्तर छिपाएँ

सही उत्तर: (c) केरोसिन

केरोसिन सोडियम को वायु और जल के संपर्क से बचाता है।

10अध्याय 3जाँच

धातु को पीटकर पतली चादर बनाने के गुण को क्या कहते हैं?

  1. (a) तन्यता
  2. (b) आघातवर्ध्यता
  3. (c) ध्वानिकता
  4. (d) चालकता
उत्तर देखेंउत्तर छिपाएँ

सही उत्तर: (b) आघातवर्ध्यता

पीटकर चादर बनाना आघातवर्ध्यता है। तार खींचना तन्यता है।

�