इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
अध्याय का पहला वाक्य: नए जीव जनक के समान होते हुए भी कुछ भिन्न होते हैं।
कक्षा 10 · विज्ञान · अध्याय 8 · NCERT
बिहार बोर्ड · NCERT · CBSE
NCERT में यह अध्याय 8 है। बिहार की 16-अध्याय वाली पुरानी किताब में यही अध्याय 9 «आनुवंशिकता एवं जैव विकास» था। यहाँ Rationalised NCERT की वर्तमान पुस्तक के अनुसार 9 पाठ हैं, और पाठ 10 बोर्ड के लिए अतिरिक्त (NCERT से बाहर) है। हर पाठ के अंत में 10 बहुविकल्पी जाँच-प्रश्न हैं। बोर्ड प्रश्न केवल आधिकारिक BSEB 2025 वार्षिक पत्र और 2026 मॉडल पत्र से हैं।
💬 WhatsApp पर भेजें 📢 WhatsApp चैनल से जुड़ें 📝 MCQ उत्तर सहित 🏛️ महत्वपूर्ण व बोर्ड प्रश्न
🧭 यात्रा · 10 पड़ाव
हर पड़ाव पर 3 छोटे कदम: 📖 → 🧪 → ✅ · हर पूरे पड़ाव पर ⭐
बाकी सारे सवाल, बोर्ड प्रश्न, दोहराना, सार और PDF — सब यहीं।
पिछले 7 दिन:
सब कुछ इसी फ़ोन/ब्राउज़र में सेव होता है — कोई लॉगिन नहीं।
हर पीढ़ी में कुछ विभिन्नताएँ वंशागत होती हैं और कुछ नई जुड़ती हैं
गन्ने के खेत में सारे पौधे लगभग एक-जैसे दिखते हैं, पर तुम्हारी कक्षा में कोई दो बच्चे एक-जैसे नहीं। ऐसा क्यों?
हमने देखा कि जनन प्रक्रमों द्वारा नए जीव (व्यष्टि) उत्पन्न होते हैं, जो जनक के समान होते हुए भी कुछ भिन्न होते हैं। अलैंगिक जनन में भी कुछ विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं। अधिकतम संख्या में सफल विभिन्नताएँ लैंगिक प्रजनन द्वारा ही प्राप्त होती हैं।
यदि हम गन्ने के खेत का अवलोकन करें तो व्यष्टिगत पौधों में बहुत कम विभिन्नताएँ दिखाई पड़ती हैं। मानव एवं अधिकतर जंतु जो लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न होते हैं, इनमें व्यष्टिगत स्तर पर अनेक भिन्नताएँ परिलक्षित होती हैं। इस अध्याय में हम उन क्रियाविधियों का अध्ययन करेंगे, जिनके कारण विभिन्नताएँ उत्पन्न एवं वंशागत होती हैं।
पूर्ववर्ती पीढ़ी से वंशागति संतति को एक आधारिक शारीरिक अभिकल्प (डिज़ाइन) एवं कुछ विभिन्नताएँ प्राप्त होती हैं। अब ज़रा सोचिए, कि इस नई पीढ़ी के जनन का क्या परिणाम होगा? दूसरी पीढ़ी में पहली पीढ़ी से आहरित विभिन्नताएँ एवं कुछ नई विभिन्नताएँ उत्पन्न होंगी (चित्र 8.1)।

चित्र 8.1 में उस स्थिति को दर्शाया गया है जबकि केवल एकल जीव जनन करता है, जैसा कि अलैंगिक जनन में होता है। यदि एक जीवाणु विभाजित होता है, तो परिणामतः दो जीवाणु उत्पन्न होते हैं जो पुनः विभाजित होकर चार (व्यष्टि) जीवाणु उत्पन्न करेंगे, जिनमें आपस में बहुत अधिक समानताएँ होंगी। उनमें आपस में बहुत कम अंतर होगा, जो डी.एन.ए. प्रतिकृति के समय न्यून त्रुटियों के कारण उत्पन्न हुई होंगी। परंतु यदि लैंगिक जनन होता तो विविधता अपेक्षाकृत और अधिक होती। इसके विषय में हम आनुवंशिकता के नियमों की चर्चा के समय देखेंगे।
क्या किसी स्पीशीज में इन सभी विभिन्नताओं के साथ अपने अस्तित्व में रहने की संभावना एकसमान है? निश्चित रूप से नहीं। प्रकृति की विविधता के आधार पर विभिन्न जीवों को विभिन्न प्रकार के लाभ हो सकते हैं। ऊष्णता को सहन करने की क्षमता वाले जीवाणुओं को अधिक गर्मी से बचने की संभावना अधिक होती है। उसकी चर्चा हम पहले कर चुके हैं।
पाठ्य-प्रश्न में «10% बनाम 60%» पूछा जाता है: अलैंगिक समष्टि में जो लक्षण अधिक जीवों में है, वह पहले उत्पन्न हुआ होगा।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
अध्याय का पहला वाक्य: नए जीव जनक के समान होते हुए भी कुछ भिन्न होते हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक: अधिकतम संख्या में सफल विभिन्नताएँ लैंगिक प्रजनन द्वारा ही प्राप्त होती हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
गन्ने के खेत में बहुत कम विभिन्नताएँ दिखती हैं, जबकि मानव में अनेक भिन्नताएँ दिखती हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
दूसरी पीढ़ी में पहली पीढ़ी से आहरित विभिन्नताएँ एवं कुछ नई विभिन्नताएँ उत्पन्न होंगी।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
अलैंगिक जनन में अंतर केवल डी.एन.ए. प्रतिकृति के समय न्यून त्रुटियों से आते हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक: चित्र 8.1 उस स्थिति को दर्शाता है जब केवल एकल जीव जनन करता है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
यदि लैंगिक जनन होता तो विविधता अपेक्षाकृत और अधिक होती — आनुवंशिकता के नियमों में देखेंगे।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक: निश्चित रूप से नहीं; विभिन्नता की प्रकृति के आधार पर अलग-अलग लाभ होते हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
ऐसी विभिन्नता गर्मी में लाभ देती है, इसलिए वे जीवाणु अधिक बचते हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
अलैंगिक जनन में नया लक्षण पीढ़ी-दर-पीढ़ी धीरे फैलता है; 60% में फैला लक्षण B अधिक पीढ़ियों से है, इसलिए पहले उत्पन्न हुआ।
आनुवंशिकता के नियम बताते हैं कि लक्षण विश्वसनीयता से वंशागत कैसे होते हैं
तुम्हारी नाक माँ जैसी, आँखें पिता जैसी — फिर भी तुम ठीक-ठीक किसी जैसे नहीं। अपने कान देखो: कर्णपालि लटकती है या जुड़ी है?
जनन प्रक्रम का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम संतति के जीवों के समान डिज़ाइन (अभिकल्पना) का होना है। आनुवंशिकता नियम इस बात का निर्धारण करते हैं, जिनके द्वारा विभिन्न लक्षण पूर्ण विश्वसनीयता के साथ वंशागत होते हैं। आइए, इन नियमों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।
वास्तव में समानता एवं विभिन्नताओं से हमारा क्या अभिप्राय है? हम जानते हैं कि शिशु में मानव के सभी आधारभूत लक्षण होते हैं। फिर भी यह पूर्ण रूप से अपने जनकों जैसा दिखाई नहीं पड़ता तथा मानव समष्टि में यह विभिन्नता स्पष्ट दिखाई देती है।
🧪 क्या करें
⚠️ सावधानी: किसी के कान को छूना या खींचना नहीं; केवल देखकर लिखो और सबकी अनुमति लो।

👀 क्या दिखता है: कक्षा में दोनों प्रकार मिलते हैं; अधिकतर बच्चों का प्रकार माता या पिता में से किसी एक से मिलता है।
🧠 ऐसा क्यों होता है?
कर्णपालि का प्रकार एक वंशागत लक्षण है। स्वतंत्र और जुड़े कर्णपालि मानव समष्टि के दो परिवर्त हैं, और बच्चे यह लक्षण माता-पिता से पाते हैं। अगले पाठ में मेंडल के नियम बताएँगे कि ऐसा कैसे होता है।
✅ निष्कर्ष: कर्णपालि का प्रकार जनक से संतति में जाता है — यह वंशागत लक्षण है।
उत्तर: हाँ — अपने सर्वेक्षण के आँकड़ों से इसकी जाँच करो; यही वंशागति के नियम का संकेत है।
चित्र 8.2 का कैप्शन याद रखो: कर्णपालि = कान का निचला भाग; स्वतंत्र और जुड़े कर्णपालि मानव समष्टि के दो परिवर्त हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक: जनन का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम संतति के जीवों के समान डिज़ाइन का होना है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
ये नियम बताते हैं कि लक्षण और गुण पीढ़ी-दर-पीढ़ी विश्वसनीयता से कैसे जाते हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
समानता (आधारभूत लक्षण) और विभिन्नता (ठीक जनक जैसा नहीं) — दोनों साथ होती हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
चित्र 8.2 का कैप्शन: कान के निचले भाग को कर्णपालि कहते हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
कुछ लोगों में कर्णपालि सिर के पार्श्व में पूर्ण रूप से जुड़ा होता है, कुछ में नहीं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक: स्वतंत्र एवं जुड़े कर्णपालि मानव समष्टि में पाए जाने वाले दो परिवर्त हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
क्रियाकलाप: जुड़े और स्वतंत्र कर्णपालि वाले छात्रों के प्रतिशत की गणना कीजिए।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
जनक से मिलाने पर ही वंशागति का नियम सुझाया जा सकता है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
प्रेक्षण के आधार पर कर्णपालि के वंशागति के संभावित नियम का सुझाव देना है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
मानव समष्टि में यह विभिन्नता स्पष्ट दिखाई देती है।
माता-पिता दोनों बराबर आनुवंशिक पदार्थ देते हैं; मेंडल ने मटर से नियम खोजे
एक शिक्षक-परीक्षा में असफल हुआ व्यक्ति मोनेस्ट्री लौटकर मटर उगाने लगा — और वंशागति के नियम खोज डाले। कैसे?
मानव में लक्षणों की वंशागति के नियम इस बात पर आधारित हैं कि माता एवं पिता दोनों ही समान मात्रा में आनुवंशिक पदार्थ को संतति (शिशु) में स्थानांतरित करते हैं। इसका अर्थ यह है कि प्रत्येक लक्षण पिता और माता के डी.एन.ए. से प्रभावित हो सकते हैं। अतः प्रत्येक लक्षण के लिए प्रत्येक संतति में दो विकल्प होंगे। फिर संतान में कौन-सा लक्षण परिलक्षित होगा? मेंडल (बॉक्स में देखिए) ने इस प्रकार की वंशागति के कुछ मुख्य नियम प्रस्तुत किए। उन प्रयोगों के बारे में जानना अत्यंत रोचक होगा, जो उसने लगभग एक शताब्दी से भी पहले किए थे।
मेंडल की प्रारंभिक शिक्षा एक गिरजाघर में हुई थी तथा वह विज्ञान एवं गणित के अध्ययन के लिए वियना विश्वविद्यालय गए। अध्यापन हेतु सर्टिफिकेट की परीक्षा में असफल होना उनकी वैज्ञानिक खोज की प्रवृत्ति को दबा नहीं सका। वह अपनी मोनेस्ट्री में वापस गए तथा मटर पर प्रयोग करना प्रारंभ किया। उनसे पहले भी बहुत से वैज्ञानिकों ने मटर एवं अन्य जीवों के वंशागत गुणों का अध्ययन किया था, परंतु मेंडल ने अपने विज्ञान एवं गणितीय ज्ञान को समिश्रित किया। वह पहले वैज्ञानिक थे, जिन्होंने प्रत्येक पीढ़ी के एक-एक पौधे द्वारा प्रदर्शित लक्षणों का रिकॉर्ड रखा तथा गणना की। इससे उन्हें वंशागत नियमों के प्रतिपादन में सहायता मिली।
BSEB पत्र में मेंडल को ‘आनुवंशिकता का पिता’ कहा गया है, और पूछा गया है कि वह किस देश के मठ में थे — उत्तर ऑस्ट्रिया। ये दोनों बातें पुस्तक के बॉक्स में नहीं हैं।
मेंडल ने मटर के पौधे के अनेक विपर्यासी (विकल्पी) लक्षणों का अध्ययन किया, जो स्थूल रूप से दिखाई देते हैं, उदाहरणतः गोल/झुर्रीदार बीज, लंबे/बौने पौधे, सफेद/बैंगनी फूल इत्यादि।

«मेंडल पहले वैज्ञानिक क्यों?» — क्योंकि उन्होंने हर पीढ़ी में लक्षण दिखाने वाले पौधों की गणना की और विज्ञान व गणित को मिलाया।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
वंशागति के नियम इसी पर आधारित हैं कि माता-पिता दोनों समान मात्रा में आनुवंशिक पदार्थ देते हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
प्रत्येक लक्षण पिता और माता दोनों के डी.एन.ए. से प्रभावित होता है — इसलिए दो विकल्प।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
बॉक्स: वह विज्ञान एवं गणित के अध्ययन के लिए वियना विश्वविद्यालय गए।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
असफलता उनकी वैज्ञानिक खोज की प्रवृत्ति को दबा नहीं सकी।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
वह पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने हर पीढ़ी के पौधों के लक्षणों का रिकॉर्ड रखा और गणना की।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
बॉक्स: मेंडल ने अपने विज्ञान एवं गणितीय ज्ञान को समिश्रित किया।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक के उदाहरण: गोल/झुर्रीदार बीज, लंबे/बौने पौधे, सफेद/बैंगनी फूल।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
मटर के फूल सफेद या बैंगनी — पुस्तक का उदाहरण।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
बॉक्स: मेंडल की प्रारंभिक शिक्षा एक गिरजाघर में हुई थी।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
जैसे लंबा/बौना — एक ही लक्षण (ऊँचाई) के दो विपरीत रूप, जो स्थूल रूप से दिखते हैं।
लंबे × बौने: F1 में सभी लंबे, F2 में एक चौथाई बौने — हर लक्षण के दो कारक
मेंडल ने लंबे और बौने मटर का संकरण कराया। क्या बच्चे बीच की ऊँचाई के बने? और उनके बच्चे?
उसने विभिन्न लक्षणों वाले मटर के पौधों को लिया जैसे कि लंबे पौधे तथा बौने पौधे। इससे प्राप्त संतति पीढ़ी में लंबे एवं बौने पौधों के प्रतिशत की गणना की।
प्रथम संतति पीढ़ी अथवा F1 में कोई पौधा बीच की ऊँचाई का नहीं था। सभी पौधे लंबे थे। इसका अर्थ था कि दो लक्षणों में से केवल एक पैतृक जनकीय लक्षण ही दिखाई देता है, उन दोनों का मिश्रित प्रभाव दृष्टिगोचर नहीं होता।
तो अगला प्रश्न था कि क्या F1 पीढ़ी के पौधे अपने पैतृक लंबे पौधों से पूर्ण रूप से समान थे? मेंडल ने अपने प्रयोगों में दोनों प्रकार के पैतृक पौधों एवं F1 पीढ़ी के पौधों को स्वपरागण द्वारा उगाया। पैतृक पीढ़ी के पौधों से प्राप्त सभी संतति भी लंबे पौधों की थी। परंतु F1 पीढ़ी के लंबे पौधों की दूसरी पीढ़ी अर्थात F2 पीढ़ी के सभी पौधे लंबे नहीं थे वरन् उनमें से एक चौथाई संतति बौने पौधे थे। यह इंगित करता है कि F1 पौधों द्वारा लंबाई एवं बौनेपन दोनों विशेषकों (लक्षणों) की वंशानुगति हुई। परंतु केवल लंबाई वाला लक्षण ही व्यक्त हो पाया।
अतः लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न होने वाले जीवों में किसी भी लक्षण की दो प्रतिकृतियों की (स्वरूप) वंशानुगति होती है। ये दोनों एकसमान हो सकते हैं अथवा भिन्न हो सकते हैं, जो उनके जनक पर निर्भर करता है। इस परिकल्पना के आधार पर वंशानुगति का तैयार किया गया एक पैटर्न चित्र 8.3 में दर्शाया गया है।

🧪 क्या करें
⚠️ सावधानी: मटर के पौधों के फूल ढकते समय तना न तोड़ो; हर गमले पर साफ़ लेबल लगाओ।

👀 क्या दिखता है: लगभग एक-चौथाई लंबे पौधे केवल लंबे देते हैं, आधे लंबे-बौने दोनों देते हैं, और बौने (एक-चौथाई) केवल बौने देते हैं।
🧠 ऐसा क्यों होता है?
लंबे दिखने वाले पौधे TT या Tt हो सकते हैं। स्वपरागण में TT से केवल लंबे पौधे बनते हैं, पर Tt से फिर लंबे और बौने दोनों। tt से केवल बौने। इन तीन प्रकार के पौधों की गिनती 1 : 2 : 1 आती है — यही TT : Tt : tt अनुपात है।
✅ निष्कर्ष: हर F2 पौधे की अगली पीढ़ी देखकर ही TT, Tt और tt को पहचाना और गिना जा सकता है।
उत्तर: क्योंकि TT और Tt दोनों लंबे दिखते हैं; बाहर से 3 लंबे : 1 बौना ही दिखता है।
F2 में दिखने का अनुपात 3 लंबे : 1 बौना, पर कारकों का अनुपात TT : Tt : tt = 1 : 2 : 1 — दोनों अलग लिखो।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
F1 में कोई पौधा बीच की ऊँचाई का नहीं था; सभी लंबे थे।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
केवल एक पैतृक लक्षण दिखता है, दोनों का मिश्रण नहीं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
दोनों का स्वपरागण कराया गया; पैतृक लंबे पौधों की संतति सभी लंबी रही।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
F2 के सभी पौधे लंबे नहीं थे; एक चौथाई बौने थे।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
बौनापन F1 में छिपा था; व्यक्त केवल लंबाई हुई।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
लक्षण के दो प्रतिरूप — एकसमान या भिन्न, जनक पर निर्भर।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक: two copies of factor (now called genes)।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
TT × tt से सभी Tt बनते हैं, और सभी लंबे दिखते हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
चित्र 8.3: TT, Tt, Tt, tt — अर्थात 1 : 2 : 1।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
TT से केवल लंबे, Tt से लंबे और बौने दोनों — यही अंतर दिखाता है।
‘T’ की एक प्रति लंबा बनाने के लिए पर्याप्त; बौनेपन के लिए दोनों ‘t’
Tt पौधे में बौनेपन का कारक है, फिर भी पौधा लंबा क्यों? कौन-सा कारक ‘जीतता’ है?
इस व्याख्या में ‘TT’ एवं ‘Tt’ दोनों ही लंबे पौधे हैं, जबकि केवल ‘tt’ बौने पौधे हैं। दूसरे शब्दों में, ‘T’ की एक प्रति ही पौधे को लंबा बनाने के लिए पर्याप्त है, जबकि बौनेपन के लिए ‘t’ की दोनों प्रतियाँ ‘t’ ही होनी चाहिए।
‘T’ जैसे लक्षण ‘प्रभावी’ लक्षण कहलाते हैं, जबकि जो लक्षण ‘t’ की तरह व्यवहार करते हैं ‘अप्रभावी’ कहलाते हैं। चित्र 8.4 में कौन-सा लक्षण प्रभावी है तथा कौन-सा अप्रभावी है।
लैंगिक जनन वाले जीवों में एक अभिलक्षण (Trait) के जीन के दो प्रतिरूप (Copies) होते हैं। इन प्रतिरूपों के एकसमान न होने की स्थिति में जो अभिलक्षण व्यक्त होता है उसे प्रभावी लक्षण तथा अन्य को अप्रभावी लक्षण कहते हैं।

F1 में सभी फूल बैंगनी हैं, और सफेद फूल F2 में एक-चौथाई में लौट आता है। इसलिए बैंगनी रंग प्रभावी है और सफेद रंग अप्रभावी। F2 का 3 : 1 अनुपात ठीक वैसा ही है जैसा लंबे और बौने पौधों में था।
बोर्ड-शैली: «F1 में कौन-सा लक्षण दिखता है?» — प्रभावी। «F2 में कौन-सा लक्षण लौटता है?» — अप्रभावी, एक-चौथाई में।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
बौनेपन के लिए दोनों प्रतियाँ ‘t’ होनी चाहिए।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
‘T’ की एक प्रति ही पौधे को लंबा बनाने के लिए पर्याप्त है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
‘T’ जैसे लक्षण प्रभावी कहलाते हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
‘t’ की तरह व्यवहार करने वाले लक्षण अप्रभावी कहलाते हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
F1 में सभी फूल बैंगनी — इसलिए बैंगनी प्रभावी है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
स्वनिषेचन से F2 में 3 बैंगनी : 1 सफेद — 3 : 1 अनुपात।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
दो भिन्न जनकों का मेल संकरण है; F1 से F2 स्वनिषेचन से।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
आपने क्या सीखा: व्यक्त होने वाला प्रभावी, दूसरा अप्रभावी।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
F1 में छिपा लक्षण F2 में लौटना बताता है कि एक प्रभावी है और दूसरा अप्रभावी।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
केवल एक संतान से अनुपात नहीं बनता; पिता में A के साथ O का कारक भी छिपा हो सकता है। अधिक संतति की गिनती चाहिए।
दो लक्षण एक साथ: F2 में नए संयोजन — लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं
लंबा पौधा गोल बीज वाला, बौना पौधा झुर्रीदार बीज वाला। क्या उनके पोते-पोतियों में ‘लंबा + झुर्रीदार’ भी मिलेगा?
क्या होता है जब मटर के पौधों में एक विकल्पी जोड़े के स्थान पर दो विकल्पी जोड़ों का अध्ययन करने के लिए संकरण कराया जाए? गोल बीज वाले लंबे पौधों का यदि झुर्रीदार बीजों वाले बौने पौधों से संकरण कराया जाए तो प्राप्त संतति कैसी होगी? F1 पीढ़ी के सभी पौधे लंबे एवं गोल बीज वाले होंगे। अतः लंबाई तथा गोल बीज ‘प्रभावी’ लक्षण हैं।
परंतु क्या होता है जब F1 संतति के स्वनिषेचन से F2 पीढ़ी की संतति प्राप्त होती है? मेंडल द्वारा किए गए पहले प्रयोग के आधार पर हम कह सकते हैं कि F2 संतति के कुछ पौधे गोल बीज वाले लंबे पौधे होंगे तथा कुछ झुर्रीदार बीज वाले बौने पौधे। परंतु F2 की संतति के कुछ पौधे नए संयोजन प्रदर्शित करेंगे। उनमें से कुछ पौधे लंबे परंतु झुर्रीदार बीज तथा कुछ पौधे बौने परंतु गोल बीज वाले होंगे।
यहाँ आप देख सकते हैं कि किस तरह F2 पीढ़ी में नए लक्षणों का संयोजन देखने को मिला जब बीज के आकार व रंग को नियंत्रित करने वाले कारकों के पुनर्संयोजन से युग्मनज बना जो F2 पीढ़ी में अग्रणी रहा। अतः लंबे/बौने लक्षण तथा गोल/झुर्रीदार लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं। एक और उदाहरण चित्र 8.5 में दर्शाया गया है।

| युग्मक | RY | Ry | rY | ry |
|---|---|---|---|---|
| RY | RRYY | RRYy | RrYY | RrYy |
| Ry | RRYy | RRyy | RrYy | Rryy |
| rY | RrYY | RrYy | rrYY | rrYy |
| ry | RrYy | Rryy | rrYy | rryy |
| बीज | संख्या | अनुपात |
|---|---|---|
| गोल, पीले बीज | 315 | 9 |
| गोल, हरे बीज | 108 | 3 |
| झुर्रीदार, पीले बीज | 101 | 3 |
| झुर्रीदार, हरे बीज | 32 | 1 |
| कुल बीज | 556 | 16 |
F1 पौधे (RrYy) चार प्रकार के युग्मक बनाते हैं: RY, Ry, rY, ry। इनके मेल से 16 खाने बनते हैं। गिनती में 556 बीजों में 315 गोल-पीले, 108 गोल-हरे, 101 झुर्रीदार-पीले और 32 झुर्रीदार-हरे बीज मिले — लगभग 9 : 3 : 3 : 1। गोल-हरे और झुर्रीदार-पीले वे संयोजन हैं जो दोनों जनकों में नहीं थे — यही नए संयोजन हैं।
«मेंडल के प्रयोगों से कैसे पता चला कि लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं?» — F2 में नए संयोजन (लंबे-झुर्रीदार, बौने-गोल) आए।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
F1 में दोनों प्रभावी लक्षण दिखते हैं: लंबाई और गोल बीज।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक: लंबाई तथा गोल बीज ‘प्रभावी’ लक्षण हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
लंबे-झुर्रीदार और बौने-गोल — ये जनकों में नहीं थे।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
बीज के आकार व रंग के कारक पुनर्संयोजन से युग्मनज बनाते हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
यदि लक्षण साथ बँधे होते तो नए संयोजन नहीं आते।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
RRyy (गोल, हरे) × rrYY (झुर्रीदार, पीले)।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
R और Y प्रभावी हैं, इसलिए RrYy बीज गोल और पीले।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
315 गोल-पीले, 108 गोल-हरे, 101 झुर्रीदार-पीले, 32 झुर्रीदार-हरे।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
16 खानों में 9 : 3 : 3 : 1।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
R/r और Y/y स्वतंत्र रूप से मिलते हैं: RY, Ry, rY, ry।
जीन → प्रोटीन (एंजाइम) → हार्मोन की मात्रा → पौधे की लंबाई
एक छोटा-सा डी.एन.ए. भाग पौधे को लंबा या बौना कैसे बना सकता है? बीच की कड़ी है — एक एंजाइम।
आनुवंशिकता कार्य विधि किस प्रकार होती है? कोशिका के डी.एन.ए. में प्रोटीन संश्लेषण के लिए एक सूचना स्रोत होता है। डी.एन.ए. का वह भाग जिसमें किसी प्रोटीन संश्लेषण के लिए सूचना होती है, उस प्रोटीन का जीन कहलाता है। प्रोटीन विभिन्न लक्षणों की अभिव्यक्ति को किस प्रकार नियंत्रित करती है, इसकी हम यहाँ चर्चा करते हैं?
आइए, पौधों की लंबाई के एक लक्षण को उदाहरण के रूप में लेते हैं। हम जानते हैं कि पौधों में कुछ हार्मोन होते हैं, जो लंबाई का नियंत्रण करते हैं। अतः किसी पौधे की लंबाई पौधे में उपस्थित उस हार्मोन की मात्रा पर निर्भर करती है। पौधे के हार्मोन की मात्रा उस प्रक्रम की दक्षता पर निर्भर करेगी, जिसके द्वारा यह उत्पादित होता है। एंजाइम इस प्रक्रम के लिए महत्वपूर्ण है।
यदि यह एंजाइम (प्रकिण्व) दक्षता से कार्य करेगा तो हार्मोन पर्याप्त मात्रा में बनेगा तथा पौधा लंबा होगा। यदि इस प्रोटीन के जीन में कुछ परिवर्तन आते हैं तो बनने वाली प्रोटीन की दक्षता पर प्रभाव पड़ेगा वह कम दक्ष होगी। अतः बनने वाले हार्मोन की मात्रा भी कम होगी तथा पौधा बौना होगा। अतः जीन लक्षणों (traits) को नियंत्रित करते हैं।

परिभाषा पूछी जाती है: «जीन क्या है?» — डी.एन.ए. का वह भाग जिसमें किसी प्रोटीन के संश्लेषण की सूचना होती है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक: कोशिका के डी.एन.ए. में प्रोटीन संश्लेषण के लिए सूचना स्रोत होता है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
डी.एन.ए. का वह भाग जो एक प्रोटीन की सूचना देता है, उस प्रोटीन का जीन है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पौधों में हार्मोन वृद्धि कराते हैं; लंबाई उस हार्मोन की मात्रा पर निर्भर।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
हार्मोन की मात्रा उत्पादन प्रक्रम की दक्षता पर निर्भर करती है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
दक्ष एंजाइम → पर्याप्त हार्मोन → लंबा पौधा।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
कम दक्ष एंजाइम → कम हार्मोन → बौना पौधा।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक: अतः जीन लक्षणों (traits) को नियंत्रित करते हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
एक एंजाइम हार्मोन बनाने के प्रक्रम के लिए महत्वपूर्ण है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
जीन प्रोटीन (एंजाइम) की सूचना देता है; एंजाइम हार्मोन बनाता है; हार्मोन लंबाई तय करता है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक एंजाइम को ‘इस प्रोटीन’ कहती है, जिसका जीन बदल सकता है।
हर कोशिका में हर गुणसूत्र की दो प्रतियाँ; जनन कोशिका में हर जोड़े का एक
अगर हर बच्चे को माता और पिता दोनों से जीन मिलते हैं, तो जीनों की संख्या हर पीढ़ी में दोगुनी क्यों नहीं हो जाती?
यदि मेंडल के प्रयोगों की व्याख्या जिसकी हम चर्चा कर रहे थे, ठीक है तो (इसकी चर्चा हम पिछले अध्याय में कर चुके हैं) लैंगिक प्रजनन के दौरान संतति के डी.एन.ए. में दोनों जनक का समान रूप से योगदान होगा। यदि दोनों जनक संतति के लक्षण के निर्धारण में सहायता करते हैं तो दोनों जनक एक ही जीन की एक प्रतिकृति संतति को प्रदान करेंगे। इसका अर्थ है कि मटर के प्रत्येक पौधे में सभी जीन के दो-सेट होंगे, प्रत्येक जनक से एक सेट की वंशानुगति होती है। इस तरीके को सफल करने के लिए प्रत्येक जनन कोशिका में जीन का केवल एक ही सेट होगा।
जबकि सामान्य कायिक कोशिका में जीन के सेट की दो प्रतियाँ (copies) होती हैं, फिर इनसे जनन कोशिका में इसका एक सेट किस प्रकार बनता है? यदि संतति पौधे को जनक पौधे से संपूर्ण जीनों का एक पूर्ण सेट प्राप्त होता है तो चित्र 8.5 में दर्शाया प्रयोग सफल नहीं हो सकता। इसका मुख्य कारण यह है कि दो लक्षण ‘R’ तथा ‘y’ सेट में एक-दूसरे से संलग्न रहेंगे तथा स्वतंत्र रूप में आहरित नहीं हो सकते।
इसे इस तथ्य के आधार पर समझा जा सकता है कि वास्तव में एक जीन सेट केवल एक डी.एन.ए. शृंखला के रूप में न होकर डी.एन.ए. के अलग-अलग स्वतंत्र रूप में होते हैं, प्रत्येक एक गुणसूत्र कहलाता है।

अतः प्रत्येक कोशिका में प्रत्येक गुणसूत्र की दो प्रतिकृतियाँ होती हैं, जिनमें से एक नर तथा दूसरी मादा जनक से प्राप्त होती हैं। प्रत्येक जनक कोशिका (पैतृक अथवा मातृक) से गुणसूत्र के प्रत्येक जोड़े का केवल एक गुणसूत्र ही एक जनन कोशिका (युग्मक) में जाता है। जब दो युग्मकों का संलयन होता है तो बने हुए युग्मनज में गुणसूत्रों की संख्या पुनः सामान्य हो जाती है तथा संतति में गुणसूत्रों की संख्या निश्चित बनी रहती है, जो स्पीशीज के डी.एन.ए. के स्थायित्व को सुनिश्चित करता है।
वंशागति की इस क्रियाविधि से मेंडल के प्रयोगों के परिणाम की व्याख्या हो जाती है। इसका उपयोग लैंगिक जनन वाले सभी जीव करते हैं, परंतु अलैंगिक जनन करने वाले जीव भी वंशागति के इन्हीं नियमों का पालन करते हैं। क्या हम पता लगा सकते हैं कि उनमें वंशानुगति किस प्रकार होती है?
अभ्यास प्रश्न 4: «संतति में नर एवं मादा जनकों का बराबर योगदान कैसे सुनिश्चित होता है?» — हर युग्मक में हर गुणसूत्र जोड़े का एक गुणसूत्र; युग्मनज में दोनों के बराबर गुणसूत्र।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
मेंडल की व्याख्या सही हो तो दोनों जनक समान रूप से योगदान करते हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
प्रत्येक पौधे में सभी जीन के दो सेट, प्रत्येक जनक से एक।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
दो जनन कोशिकाओं के मेल से फिर दो सेट बनें — इसलिए हर एक में केवल एक सेट।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
तब ‘R’ और ‘y’ एक-दूसरे से संलग्न रहते और स्वतंत्र रूप से आहरित नहीं हो सकते।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
जीन सेट एक लंबी डी.एन.ए. शृंखला नहीं, अलग-अलग स्वतंत्र टुकड़े हैं — प्रत्येक एक गुणसूत्र।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
हर गुणसूत्र की दो प्रतियाँ: एक नर से, एक मादा जनक से।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
हर जोड़े का केवल एक गुणसूत्र युग्मक में जाता है — पैतृक या मातृक।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
युग्मनज में संख्या सामान्य होती है, जिससे स्पीशीज के डी.एन.ए. का स्थायित्व बना रहता है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
नर और मादा युग्मक में बराबर (एक सेट) गुणसूत्र होते हैं; उनके संलयन से युग्मनज बनता है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक: इसका उपयोग लैंगिक जनन वाले सभी जीव करते हैं; अलैंगिक जीव भी इन्हीं नियमों का पालन करते हैं।
कुछ स्पीशीज में पर्यावरण, मानव में पिता से मिला X या Y गुणसूत्र
कुछ सरीसृपों में अंडे का ताप तय करता है कि बच्चा नर होगा या मादा। मानव में यह कौन तय करता है?
इस बात की चर्चा हम कर चुके हैं कि लैंगिक जनन में भाग लेने वाले दो एकल जीव किसी न किसी रूप में एक-दूसरे से भिन्न होते हैं, जिसके कई कारण हैं। नवजात का लिंग निर्धारण कैसे होता है? अलग-अलग स्पीशीज इसके लिए अलग-अलग युक्ति अपनाते हैं। कुछ पूर्ण रूप से पर्यावरण पर निर्भर करते हैं। इसलिए कुछ प्राणियों में (जैसे कुछ सरीसृप) लिंग निर्धारण निषेचित अंडे के ऊष्मायन ताप पर निर्भर करता है कि संतति नर होगी या मादा। घोंघे जैसे कुछ प्राणी अपना लिंग बदल सकते हैं, जो इस बात का संकेत है कि इनमें लिंग निर्धारण आनुवंशिक नहीं है।
लेकिन, मानव में लिंग निर्धारण आनुवंशिक आधार पर होता है। दूसरे शब्दों में, जनक जीवों से वंशानुगत जीन ही इस बात का निर्णय करते हैं कि संतति लड़का होगा अथवा लड़की, परंतु अभी तक हम मानते रहे हैं कि दोनों जनकों से एक जैसे जीन सेट संतति में जाते हैं। यदि यह शाश्वत नियम है तो फिर लिंग निर्धारण वंशानुगत कैसे हो सकता है?
इसकी व्याख्या इस तथ्य में निहित है कि मानव के सभी गुणसूत्र पूर्ण रूपेण युग्म नहीं होते। मानव में अधिकतर गुणसूत्र माता और पिता के गुणसूत्रों के प्रतिरूप होते हैं। इनकी संख्या 22 जोड़े हैं। परंतु एक युग्म जिसे लिंग सूत्र कहते हैं, जो सदा पूर्ण जोड़े में नहीं होते। स्त्री में गुणसूत्र का पूर्ण युग्म होता है तथा दोनों ‘X’ कहलाते हैं। लेकिन पुरुष (नर) में यह जोड़ा परिपूर्ण जोड़ा नहीं होता, जिसमें एक गुणसूत्र सामान्य आकार का ‘X’ होता है तथा दूसरा गुणसूत्र छोटा होता है, जिसे ‘Y’ गुणसूत्र कहते हैं। अतः स्त्रियों में ‘XX’ तथा पुरुष में ‘XY’ गुणसूत्र होते हैं। क्या अब हम X और Y का वंशानुगत पैटर्न पता कर सकते हैं?

जैसा कि चित्र 8.6 में दर्शाया गया है, सामान्यतः आधे बच्चे लड़के एवं आधे लड़की हो सकते हैं। सभी बच्चे चाहे वह लड़का हो अथवा लड़की, अपनी माता से ‘X’ गुणसूत्र प्राप्त करते हैं। अतः बच्चों का लिंग निर्धारण इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें अपने पिता से किस प्रकार का गुणसूत्र प्राप्त हुआ है। जिस बच्चे को अपने पिता से ‘X’ गुणसूत्र वंशानुगत हुआ है वह लड़की एवं जिसे पिता से ‘Y’ गुणसूत्र वंशानुगत होता है, वह लड़का।
BSEB मॉडल पत्र ने पूछा: «कौन प्राणी अपना लिंग बदल सकते हैं?» — घोंघे (पाठ्य-पुस्तक का उदाहरण)। सरीसृपों में लिंग ताप से तय होता है, बदलता नहीं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक: अलग-अलग स्पीशीज इसके लिए अलग-अलग युक्ति अपनाती हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
कुछ सरीसृपों में लिंग निर्धारण पर्यावरण (ताप) पर निर्भर है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
घोंघे जैसे प्राणी लिंग बदल सकते हैं — इनमें लिंग आनुवंशिक नहीं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुस्तक: यह इस बात का संकेत है कि इनमें लिंग निर्धारण आनुवंशिक नहीं है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
मानव में ऐसे 22 जोड़े हैं; एक जोड़ा लिंग सूत्र है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
स्त्री में पूर्ण युग्म, दोनों ‘X’।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पुरुष में बेमेल जोड़ा: एक सामान्य X, एक छोटा Y — XY।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
माता XX है, इसलिए हर युग्मक में X।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
माता से सदा X; पिता से X आए तो XX (लड़की), Y आए तो XY (लड़का)।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
पिता के आधे युग्मकों में X और आधे में Y होते हैं।
बोर्ड के लिए अतिरिक्त (NCERT से बाहर) — केवल आधिकारिक BSEB प्रश्नों जितना
मेंढक का अग्रपाद, छिपकली का पैर और पक्षी का पंख — दिखने में अलग, पर भीतर की हड्डियाँ एक-जैसी। बोर्ड यही पूछता है।
NCERT कक्षा 10 की वर्तमान पुस्तक के अध्याय 8 में ये विषय नहीं हैं। फिर भी BSEB के आधिकारिक प्रश्न-पत्रों में ये आए हैं: समजात और समरूप अंग (2025 वार्षिक, लघु Q27; 2026 मॉडल, लघु Q27), आर्कियोप्टेरिक्स (2026 मॉडल, Q76) और जीवन की उत्पत्ति से पहले की गैसें (2026 मॉडल, Q75)। यहाँ केवल उतना है जितना इन प्रश्नों के लिए चाहिए।
समजात अंग: जिन अंगों की मूल संरचना और उत्पत्ति एक-सी हो, पर कार्य अलग हों। उदाहरण — मेंढक, छिपकली, पक्षी और मनुष्य के अग्रपाद: सबमें ऊपरी भुजा की एक हड्डी, अग्रभुजा की दो हड्डियाँ, फिर कलाई और अँगुलियाँ; पर काम अलग (कूदना, चलना, उड़ना, पकड़ना)।
समरूप अंग: जिन अंगों की संरचना और उत्पत्ति अलग हो, पर कार्य एक-सा हो। उदाहरण — पक्षी का पंख और कीट का पंख: दोनों उड़ने में काम आते हैं, पर पक्षी के पंख में हड्डियाँ और पर हैं, कीट के पंख में पतली झिल्ली।

आर्कियोप्टेरिक्स एक जीवाश्म है। BSEB मॉडल पत्र के शब्दों में: इसके जबड़े में दाँत और अँगुलियों में नख थे, और इसमें डैने तथा पंख विद्यमान थे। दाँत और नख सरीसृपों जैसे हैं, डैने और पंख पक्षियों जैसे — इसलिए इसे सरीसृपों और पक्षियों के बीच की कड़ी माना जाता है। पेपर के प्रश्न का उत्तर है: इनमें से सभी।

जीवन की उत्पत्ति से पहले पृथ्वी के वातावरण में स्वतंत्र ऑक्सीजन (O2) नहीं थी; उस समय अमोनिया, मीथेन, हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी गैसें मानी जाती हैं। हेरोल्ड यूरे और स्टेनले मिलर के प्रयोग में ऐसे ही गैस-मिश्रण से सरल कार्बनिक अणु बने थे। BSEB मॉडल पत्र के Q75 का उत्तर: O2।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
समजात = मूल संरचना और उत्पत्ति एक-सी, पर कार्य अलग।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
समरूप = बनावट अलग, पर काम एक-सा।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
अग्रपादों में हड्डियों की योजना एक-सी है, पर उपयोग अलग।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
दोनों उड़ने में काम आते हैं, पर बनावट अलग — समरूप।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
काम एक (उड़ना), बनावट अलग — इसलिए समरूप अंग।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
आधिकारिक विकल्प (A): यह एक जीवाश्म है।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
दाँत और नख सरीसृप जैसे; डैने और पंख पक्षी जैसे।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
इसमें दोनों समूहों के लक्षण एक साथ हैं।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
उस समय स्वतंत्र O₂ नहीं थी — 2026 मॉडल Q75 का उत्तर (C) O₂।
इस पाठ के नोट्स, चित्र और ‘याद रखो’ फिर देखो।
हेरोल्ड यूरे और स्टेनले मिलर के प्रयोग में; यूरे का नाम 2025 पत्र के Q75 के विकल्प में भी है।
प्रकार चुनो। तीन मुख्य भाग: (क) बोर्ड प्रश्न — वर्ष सहित, केवल आधिकारिक पत्र, (ख) NCERT पाठ्य व अभ्यास, (ग) अभ्यास प्रश्न। पाठों के जाँच-प्रश्न अलग हैं।
स्रोत: BSEB वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025, विज्ञान (112) — आधिकारिक प्रश्न-पत्र; प्रश्न-संख्या और पेज उसी पेपर के हैं। उत्तर Study With Me के हैं। तने और विकल्प पेपर के शब्दों में हैं।
मेंडल ने मटर पर प्रयोग करके वंशागति के नियम दिए (पाठ 3)। «आनुवंशिकता का पिता» उपाधि पुस्तक में नहीं है (बोर्ड के लिए अतिरिक्त)। यूरे और फॉक्स जीवन की उत्पत्ति पर, डार्विन विकास पर काम के लिए जाने जाते हैं।
पुस्तक के बॉक्स में मेंडल की मोनेस्ट्री (गिरजाघर) और वियना विश्वविद्यालय हैं (पाठ 3); देश ऑस्ट्रिया पुस्तक में नहीं लिखा (बोर्ड के लिए अतिरिक्त)।
समजात अंग: जिन अंगों की मूल संरचना और उत्पत्ति एक-सी हो, पर कार्य अलग हों — जैसे मेंढक, छिपकली, पक्षी और मनुष्य के अग्रपाद।
समरूप अंग: जिन अंगों की संरचना और उत्पत्ति अलग हो, पर कार्य एक-सा हो — जैसे पक्षी का पंख और कीट का पंख (दोनों उड़ने के लिए)।
(बोर्ड के लिए अतिरिक्त — NCERT से बाहर; पाठ 10)
स्रोत: BSEB मॉडल प्रश्न-पत्र 2026, विज्ञान (112) — आधिकारिक मॉडल; यह वार्षिक परीक्षा का पत्र नहीं है। तने और विकल्प पेपर के शब्दों में हैं।
जीवन की उत्पत्ति से पहले वातावरण में स्वतंत्र ऑक्सीजन (O2) नहीं थी, इसलिए अपेक्षित उत्तर (C) है (पाठ 10, बोर्ड के लिए अतिरिक्त — NCERT से बाहर)।
तीनों कथन सही हैं: जीवाश्म, दाँत और नख (सरीसृप जैसे), डैने और पंख (पक्षी जैसे) — पाठ 10, बोर्ड के लिए अतिरिक्त।
पुस्तक: घोंघे जैसे कुछ प्राणी अपना लिंग बदल सकते हैं (पाठ 9)। कुछ सरीसृपों में लिंग निषेचित अंडे के ऊष्मायन ताप से तय होता है — वे लिंग बदलते नहीं।
समजात अंग: जिन अंगों की मूल संरचना और उत्पत्ति एक-सी हो, पर कार्य अलग हों — जैसे मेंढक, छिपकली, पक्षी और मनुष्य के अग्रपाद।
समरूप अंग: जिन अंगों की संरचना और उत्पत्ति अलग हो, पर कार्य एक-सा हो — जैसे पक्षी का पंख और कीट का पंख (दोनों उड़ने के लिए)।
(बोर्ड के लिए अतिरिक्त — NCERT से बाहर; पाठ 10)
लक्षण B। अलैंगिक जनन में नई विभिन्नता डी.एन.ए. प्रतिकृति की न्यून त्रुटियों से आती है और केवल उस जीव की संतति में आगे जाती है। जो लक्षण अधिक पीढ़ियों से है, वह अधिक (60%) जीवों तक फैल चुका होगा (पाठ 1)।
सभी विभिन्नताओं के बचने की संभावना एकसमान नहीं होती; कुछ विभिन्नताएँ बदलते पर्यावरण में लाभ देती हैं। जैसे ऊष्णता सहने वाले जीवाणु अधिक गर्मी में बच जाते हैं। इस प्रकार स्पीशीज का कुछ भाग बचा रहता है (पाठ 1)।
लंबे × बौने पौधों से F1 में सभी लंबे पौधे मिले — केवल एक लक्षण दिखा। F1 के स्वपरागण से F2 में एक चौथाई बौने पौधे लौट आए, अर्थात बौनेपन का कारक F1 में था पर व्यक्त नहीं हुआ। जो लक्षण F1 में व्यक्त हुआ (लंबाई, T) प्रभावी और जो छिपा रहा (बौनापन, t) अप्रभावी है (पाठ 4–5)।
गोल बीज वाले लंबे पौधे × झुर्रीदार बीज वाले बौने पौधे से F1 में सभी लंबे-गोल मिले। F2 में पुराने संयोजनों के साथ नए संयोजन भी आए — लंबे-झुर्रीदार और बौने-गोल। यदि दोनों लक्षण साथ बँधे होते तो नए संयोजन नहीं आते; अतः लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं (चित्र 8.5, पाठ 6)।
नहीं। केवल एक संतान से कोई अनुपात नहीं बनता। यदि A प्रभावी हो तो पिता में A के साथ O का कारक छिपा हो सकता है और पुत्री को माता-पिता दोनों से O मिल सकता है; यदि O प्रभावी हो तब भी पुत्री O हो सकती है। निर्णय के लिए अनेक संततियों की गणना चाहिए, जैसी मेंडल ने की (पाठ 5)।
स्त्री में लिंग सूत्र XX और पुरुष में XY होते हैं। माता के सभी युग्मकों में X होता है; पिता के आधे युग्मकों में X और आधे में Y। पिता से X मिले तो बच्चा XX — लड़की; Y मिले तो XY — लड़का। अतः बच्चे का लिंग पिता से मिले गुणसूत्र पर निर्भर है (चित्र 8.6, पाठ 9)।
(c) TtWW। सभी संतति बैंगनी → लंबे जनक में दोनों प्रतियाँ W (WW)। लगभग आधे बौने → लंबे जनक में एक t भी था (Tt), क्योंकि Tt × tt से आधे Tt (लंबे) और आधे tt (बौने) बनते हैं (पाठ 5–6)।
नहीं। यह केवल बताता है कि लक्षण वंशागत है। हल्का रंग प्रभावी हो या अप्रभावी — दोनों स्थितियों में हल्के रंग वाले जनकों के बच्चे हल्के रंग के हो सकते हैं। प्रभावी/अप्रभावी जानने के लिए विपरीत लक्षण वाले जनकों (हल्का × गहरा) की संतति और अगली पीढ़ी के अनुपात चाहिए (पाठ 4–5)।
हर कोशिका में हर गुणसूत्र की दो प्रतियाँ होती हैं — एक पैतृक, एक मातृक। जनन कोशिका (युग्मक) बनते समय हर गुणसूत्र जोड़े का केवल एक गुणसूत्र युग्मक में जाता है, इसलिए नर और मादा युग्मक दोनों में जीनों का एक-एक सेट होता है। दोनों के संलयन से बने युग्मनज में गुणसूत्रों की संख्या पुनः सामान्य होती है, जिसमें आधे पिता से और आधे माता से आते हैं (पाठ 8)।
Tt से T या t, tt से केवल t → आधे Tt (लंबे), आधे tt (बौने) — अभ्यास प्रश्न 1 जैसा तर्क (पाठ 5)।
पुस्तक: 22 जोड़े + एक जोड़ा लिंग सूत्र (पाठ 9)।
यह उस प्रोटीन का जीन है (पाठ 7)।
F1 में केवल प्रभावी लक्षण व्यक्त होता है (पाठ 4–5)।
घोंघे लिंग बदल सकते हैं (पाठ 9)।
मोनेस्ट्री लौटकर मटर पर प्रयोग (पाठ 3)।
16 खानों में केवल एक rryy (32 बीज, पाठ 6)।
एकल जनक; अंतर केवल प्रतिकृति की त्रुटियों से (पाठ 1)।
गलत। F1 में सभी पौधे लंबे थे (पाठ 4)।
सही। माता XX है (पाठ 9)।
गलत। हर जनन कोशिका में केवल एक सेट होता है (पाठ 8)।
सही। TT और Tt दोनों लंबे (पाठ 5)।
सही (पाठ 9)।
पुस्तक की वर्तनी: कर्णपालि (चित्र 8.2, पाठ 2)।
पुरुष XY, स्त्री XX (पाठ 9)।
पुस्तक की वर्तनी: गुणसूत्र (पाठ 8)।
पुस्तक: युग्मनज (पाठ 8)।
एक लक्षण के जीन की दो प्रतियाँ भिन्न हों तो जो लक्षण व्यक्त होता है वह प्रभावी, और जो छिपा रहता है वह अप्रभावी। मटर में लंबाई (T) प्रभावी है: TT और Tt दोनों लंबे; बौनापन (t) अप्रभावी है: केवल tt बौना (पाठ 5)।
जीन एक प्रोटीन (एंजाइम) की सूचना देता है। यह एंजाइम उस हार्मोन को बनाने के प्रक्रम के लिए महत्वपूर्ण है जो लंबाई बढ़ाता है। एंजाइम दक्ष → अधिक हार्मोन → लंबा पौधा; जीन में परिवर्तन → कम दक्ष एंजाइम → कम हार्मोन → बौना पौधा (पाठ 7)।
(1) पर्यावरण: कुछ सरीसृपों में निषेचित अंडे का ऊष्मायन ताप तय करता है कि संतति नर होगी या मादा; घोंघे अपना लिंग बदल सकते हैं। (2) आनुवंशिक: मानव में पिता से X मिले तो लड़की (XX), Y मिले तो लड़का (XY) (पाठ 9)।
वार्षिक परीक्षा में विज्ञान के प्रश्न आम तौर पर वस्तुनिष्ठ (1 अंक), लघु उत्तरीय (2 अंक) और दीर्घ उत्तरीय (5 अंक) होते हैं। इस अध्याय से 2025 वार्षिक पत्र में Q75–76 और लघु Q27, तथा 2026 मॉडल पत्र में Q75–77 और लघु Q27 आए हैं।
2025 पत्र का Q77 («इनमें कौन वर्गीकरण के सबसे उपरी पायदान पर अवस्थित है?» — वंश / गण / वर्ग / जगत; उत्तर: जगत) वर्गीकरण पर है, जो कक्षा 10 की इस पुस्तक में नहीं है; इसलिए यह केवल यहाँ दिया गया है।
समजात/समरूप अंग, आर्कियोप्टेरिक्स और जीवन की उत्पत्ति NCERT के इस अध्याय में नहीं हैं, पर बोर्ड पत्रों में आए हैं — इन्हें पाठ 10 «बोर्ड के लिए अतिरिक्त (NCERT से बाहर)» में पढ़ो। «मेंडल = आनुवंशिकता का पिता» और «ऑस्ट्रिया» भी पुस्तक से बाहर हैं।
और वर्षों के प्रश्न स्रोत की जाँच के बाद ही जोड़े जाएँगे। बाकी प्रश्नों पर «बोर्ड-शैली (अभ्यास)» लिखा है।
गलत प्रश्न जल्दी लौटते हैं, सही वाले कुछ दिन बाद।
परीक्षा से पहले 5 मिनट: ये सात कार्ड।
आपने क्या सीखा
| क्या | याद रखने लायक |
|---|---|
| F1 (लंबे × बौने) | सभी लंबे |
| F2 (स्वपरागण) | 3 लंबे : 1 बौना |
| TT / Tt / tt | लंबा / लंबा / बौना |
| F2 (गोल-पीले संकरण) | 315 : 108 : 101 : 32 |
| जीन | डी.एन.ए. का भाग → एक प्रोटीन |
| जनन कोशिका | हर जोड़े का एक गुणसूत्र |
| मानव गुणसूत्र | 22 जोड़े + एक जोड़ा लिंग सूत्र |
| स्त्री / पुरुष | XX / XY |
| घोंघे | लिंग बदल सकते हैं |
| समजात / समरूप | रचना एक / कार्य एक (बोर्ड अतिरिक्त) |
स्रोत: NCERT विज्ञान कक्षा 10, अध्याय 8 «आनुवंशिकता», Rationalised NCERT (वर्तमान पुनर्मुद्रण) — बिहार में यही पुस्तक पढ़ाई जाती है। नोट्स हमारे अपने शब्दों में हैं। बोर्ड प्रश्न BSEB के आधिकारिक प्रश्न-पत्रों से हैं; पाठ 10 बोर्ड के लिए अतिरिक्त (NCERT से बाहर) है।