Study With Me · हर क्लास, हर विषय, आसान भाषा में

🧭 पढ़ने का रास्ता

हर पाठ एक ही रास्ते से: 🎬 वीडियो → 📖 पाठ → ⚡ Short → ❓ प्रश्न → 🏛️ बोर्ड। रोज़ एक पाठ ≈ 30 मिनट।

एक पाठ, पाँच कदम

पहले होम पेज पर अपनी कक्षा → विषय → अध्याय चुनो। फिर हर पाठ इसी क्रम में:

  1. 🎬 वीडियो — पहली समझ

    अध्याय या पाठ का वीडियो देखो। पूरी तस्वीर दिमाग में बनती है, फिर पढ़ना आसान लगता है।

  2. 📖 पाठ — पूरी बात

    उसी पाठ के सरल नोट्स पढ़ो। हर Activity के बाद «🤔 ऐसा क्यों होता है?» ज़रूर पढ़ो — रटो नहीं, कारण समझो। समीकरण कॉपी में खुद लिखो।

  3. ⚡ Short — याद

    1 मिनट का Short उसी बात को दोहराता है, जिससे वह याद रह जाती है।

  4. ❓ प्रश्न — खुद जाँच

    पाठ के नीचे 2–3 जाँच-प्रश्न। ग़लत हुआ? संकेत पढ़ो और फिर करो। सब सही = पाठ पूरा ✅ और ★।

  5. 🏛️ बोर्ड — परीक्षा तैयारी

    अध्याय पूरा होने पर बोर्ड प्रश्न: पहले कॉपी में खुद लिखो, फिर मॉडल उत्तर से मिलाओ। रोज़ 5 मिनट «🔁 रिव्यू» में पुराने ग़लत प्रश्न दोहराओ।

समझो → क्यों → याद रखो → खुद जाँचो → परीक्षा

🗓️ परीक्षा से पहले का साप्ताहिक प्लान

परीक्षा से 4–6 हफ़्ते पहले से हर हफ़्ते यही चक्र दोहराएँ। रोज़: 5 मिनट रिव्यू + 7–8 घंटे की नींद।

दिनविषयक्या करें
सोमवारविज्ञान2 अध्याय: नोट्स दोहराई + 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
मंगलवारगणितसूत्र दोहराई + हर अध्याय के 10 प्रश्न (टाइमर लगाकर)
बुधवारसामाजिक विज्ञान2 अध्याय + मानचित्र (भूगोल) का अभ्यास
गुरुवारहिंदी + संस्कृत / उर्दूव्याकरण + हर पाठ का सार 5 पंक्तियों में
शुक्रवारEnglishGrammar + 2 lessons का summary
शनिवारपूरा पेपरकिसी एक विषय का पूरा मॉडल पेपर — परीक्षा जितना समय लगाकर
रविवारग़लतियाँ + आरामहफ़्ते की ग़लतियाँ दोबारा हल करें; बाकी समय आराम और खेल

⏳ आख़िरी 4 हफ़्ते

4 हफ़्ते पहले

सिलेबस पूरा करें; कमज़ोर अध्याय की सूची बनाएँ।

3 हफ़्ते पहले

हर अध्याय के बोर्ड प्रश्न + बोर्ड-शैली अभ्यास।

2 हफ़्ते पहले

PDF से दोहराई + हर विषय का एक पूरा पेपर।

आख़िरी हफ़्ता

सिर्फ़ दोहराई — नया कुछ नहीं। सूत्र, समीकरण, ग़लती वाली कॉपी। नींद पूरी।

✨ छोटी-छोटी बातें, बड़ा फ़र्क

पढ़ते समय नोटिफ़िकेशन बंद

30 मिनट पढ़ाई, 5 मिनट आराम।

ऐप की तरह इंस्टॉल करें

साइट को फ़ोन में इंस्टॉल करें — खोले हुए अध्याय ऑफ़लाइन भी चलेंगे।

बोलकर समझाएँ

पढ़ा हुआ किसी दोस्त या घरवाले को 2 मिनट में समझाएँ।

लिखकर अभ्यास

बोर्ड में लिखना होता है — उत्तर कॉपी में लिखने की आदत डालें।

हर नए Short और अध्याय की सूचना के लिए @studyswm को Subscribe करें →