DOC-2026-005
Youth & Eco Guideline
Youth & Eco Guideline 2022-23
/ I यूथ एवं ईको क्लब दिशा-निर्देश (2022-23)
समग्र शिक्षा अन्तर्गत राज्य के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को. सह-शैक्षणिक क्रियाक्लापों के माध्यम से उनमें जीवन कौशल के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु यूथ एवं ईको क्लब के माध्यम से गतिविधियों के क्रियान्वयन पर बल दिया गया है। यूथ क्लब
विद्यार्थियों में जीवन कौशल, आत्मसम्मान एवं आत्मविश्वास को विकसित करना तथा तनाव, भय एवं संकोच जैसे नकारात्मक भावनाओं का सामना करने हेतु तैयार करने के उद्देश्य से विद्यालयों में यूथ क्लब की स्थापना की जायेगी। इसके अन्तर्गत विद्यार्थियों में शैक्षिक के साथ-साथ सह-शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से जीवन-कौशल का विकास होगा। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों को जानने, अपनी चिंताओं को व्यक्त करने, भावनात्मक समुत्थान एवं आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिलेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी पसंद और क्षमताओं के अनुसार अपने कौशल में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं | ईको क्लब
विद्यार्थियों. को. अपने आस-पास के. पर्यावरण, जैव-विविधता, Seer, स्थानीय पारिस्थितिकी, पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाने तथा पर्यावरण गतिविधियों एवं प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने हेतु क्षमता संवर्द्धन के उद्देश्य से विद्यालयों में ईको क्लब की स्थापना की जायेगी। इस मंच के माध्यम से विद्यार्थी अपने अभिभावकों, पास-पड़ोस एवं समुदाय में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु प्रेरित कर सकेंगे। यह मंच विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की सीमाओं से परे पर्यावरणीय अवधारणाओं एवं परियोजनाओं को समझने में भी मदद करेगा | बजटीय उपबंध
समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2022-23 में राज्य के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं
उच्च माध्यमिक विद्यालयों में Youth Club & Eco Club के गठन एवं संचालन हेतु निम्न विवरण के अनुसार राशि अनुमोदित है :- | Sub Head: Innovation Projects- Recurring _ का - | i Budget Je jfotal |
Activity Phy Budget Remarks | pins | ost | (in Lakh) कि i न I i दि | k _.... | राज्य के सभी ग्राम पंचायत के एक-एक मध्य | | | Youth & Eco Club - | | विद्यालय (कुल 8386 विद्यालयों) में यूथ एवं | | 258 | Elementary School | 8386 | 0.05) 25790 | ईको क्लब, की निर्धारित गतिविधियों का | | {EI SN I NS Ic: LA Jo dels: |
2
ren
(% =] TT] Total | = 7 ares । Activity | Phy | pe Budget | Remarks ita i = (की | | | सू-डायस 2020-20 के अनुसार राज्य में || | Youth & Eco Cub- | संचालित wer माध्यमिक / उच्च माध्यमिक | 232 | Secondary & Sr. 9283 | 0.25 232075 | विद्यालय (कुल 9283 विद्यालयों) में यूथ एवं | | Secondary | dal क्लब की. निर्धारित गतिविधियों का | | IH RA भगत EL जिलिलि | phe आयोजन कराया जाना है। सनी
यूथ एवं ईको क्लब के गठन की प्रक्रिया :
० विद्यालय में यूथ एवं ईको क्लब का गठन प्रधानाध्यापक द्वारा किया जायेगा तथा वे दोनों Tord के प्रभारी होंगे। विद्यालय प्रधान की भूमिका सहायक, मार्गदर्शक एवं कार्यक्रम के लिये सुविधा उपलब्ध कराने की होगी। विद्यालय में यूथ एवं ईको क्लब की गतिविधियों को संचालित कराने की समस्त जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी ।
o दोनों क्लबों के लिए विद्यालय के एक नोडल शिक्षक /शिक्षिका को नामित किया जायेगा, जो क्लब की गतिविधियों का समन्वय करेंगे। प्रत्येक क्लब में सदस्यों की संख्या 20 (0 छात्र एवं qo BEAN) होगी। क्लब सदस्यों का चयन नोडल शिक्षक / शिक्षिका के मार्गदर्शन में निम्नानुसार किया जायेगा =
| विद्यालय 3 यूथ क्लब के सदस्य I क्लब के सदस्य मध्यमिक / उच्च माध्यमिक स्तर Fen 8 एवं 0i के fend | FEO wd के विद्यार्थी. | (कक्षा 2) _ |. (कुल-20 सदस्य) यो | (कुल 20 सदस्य) प्रारंभिक स्तर कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थी | कक्षा 6.7 एवं 8 के विद्यार्थी | om 48 IE _ (कुल-20 सदस्य) | (BS सदस्य) | प्राथमिक स्तर 9 कक्षा 4 एवं 5 के fem | करा 4 wd 8 के विद्यार्थी | (कहना न) | (कुल-20 सदस्य) |... (कुल-20 सदस्य) o क्लब के लिए एक अध्यक्ष एवं एक सचिव का चुनाव प्रधानाध्यापक-सह-क्लब प्रभारी द्वारा सर्वसम्मति से किया जायेगा। चयनित अध्यक्ष द्वारा क्लब की गतिविधियों के आयोजन हेतु नेतृत्व प्रदान किया जायेगा जबकि सचिव द्वारा नोडल शिक्षक के साथ मिलकर आयोजन पर होने वाले व्यय संबंधी बजट तैयार किया SR o क्लब की गतिविधियों को संचालित करने में विद्यार्थियों का सक्रिय सहयोग लिया जायेगा | अच्छा प्रदर्शन करने के लिये बच्चों को प्रोत्साहित किया जायेगा एवं प्रत्येक विद्यार्थी कों समान रूप से अवसर दिया जायेगा। यूथ एवं इको क्लब के संचालन हेतु निदेश : ० यूथ एवं ol क्लब द्वारा विद्यालय स्तर पर एक वार्षिक कैलेन्डर का निर्माण किया जायेगा, जिसमें विभिन्न तिथियों पर होने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण किया जायेगा । ०» यूथ एवं ईको क्लब द्वारा समग्र शिक्षा के तहत् विद्यालय स्तर की विभिन्न गतिविधियों यथा- “एक भारत-श्रेष्ठ भारत, रंगोत्सव, कला उत्सव इत्यादि का अयोजन किया जाएगा। 2
ज rE o किसी भी गतिविधि के क्रियान्वयन के लिए प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक एवं क्लब के सदस्यगण विद्यालय की घंटी के बाद बैठक कर कार्य-योजना बनायेंगे। कार्य योजना बनाने एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन में बाल संसद एवं मीना मंच / किशोरी मंच के सदस्यों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी । ० क्लब द्वारा वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन किया जा सकता है, जिसमें क्लब की गतिविधियाँ, फोटोग्राफ तथा Best practices को संकलित किया जायेगा | विद्यालय स्तर पर किये जाने वाले सामान्य कार्य यूथ क्लब की गतिविधियाँ ०» विद्यालय द्वारा तैयार किये गये वार्षिक कैलेंडर के अनुसार क्विज/डिबेट, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, शारीरिक गतिविधियाँ आदि का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिये भाषण /वाद-विवाद प्रतियोगिता, संगीत, कला, निबन्ध-लेखन, पत्र-लेखन, पोस्टर बनवाना, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करवायी जाएंगी। साथ ही भाषा, सामाजिक विज्ञान के विषय यथा भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान तथा विज्ञान संकाय के विषयों यथा जीव विज्ञान, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित तथा खगोल विज्ञान (एस्ट्रोनोमी) आदि विषय से संबंधित गतिविधियाँ विद्यार्थियों से कराई जाएंगी |
० समय-समय पर प्रारम्मिक कक्षाओं के साथ-साथ माध्यमिक / उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यूथ एवं इको क्लब की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी तथा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिये पुरस्कृत भी किया जायेगा। यूथ एवं इको क्लब की गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से चेता-सत्र के दौरान गतिविधियों का प्रदर्शन भी कराया जायेगा |
Ce विद्यालय में खेल-कूद को बढ़ावा देने, खेल सामग्रियों का उपयोग सुनिश्चित करने एवं पुस्तकालय तथा प्रयोगशाला का उपयोग सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाई जाएगी । ईको क्लब की गतिविधियाँ
०» विद्यालय द्वारा तैयार किये गये वार्षिक कैलेंडर के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
o ईको क्लब गतिविधियों में पर्यावरण, जैवविविधता, जलवायु, स्थानीय पारिस्थितिकी, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति बच्चों में जागरूकता लाने वाले कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे | प्रदर्शनी, पेटिंग, लेखन, वृक्षारोपण, जल संरक्षण पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर आधारित चलचित्रों का प्रदर्शन, अभिभावकों व सेवानिवृत्त एवं सेवारत राजकीय अधिकारी, शिक्षक, डॉक्टर, कोच, पर्यावरण के लिए। कार्य करने वाले व्यक्तियों की वार्ता का आयोजन किया जायेगा |
०» पेड़-पौधे एवं वन संरक्षण के उपायों पर चर्चा करना। यथा - विद्यालय में बागवानी को बढ़ावा देना, वनों के कटाव से होने वाली हानियों एवं जीव-जन्तुओं पर उसके प्रभाव में बारें में चर्चा की जाएगी तथा कचरा प्रबंधन के बारे में विद्यालय में जागरूकता लाने एवं विद्यालय को साफ-सुथरा रखने हेतु कार्य किये जाएंगे।
० प्रत्येक माह के अंतिम दिवस को विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया SRA जिसमें विद्यालय परिसर एवं कक्षा-कक्षों की साफ-सफाई, ठोस कचरा निस्तारण, जल
3
4 | निकास एवं पानीकी टंकियों की साफ-सफाई सामूहिक रूप से शिक्षकों के निर्देशन में की. जायेगी |
० सप्ताह में एक बार चेतना सत्र में सभी बच्चों की शारीरिक स्वच्छता जैसे -नाखून, स्नान, सिर के बालों, दाँतों, यूनिफॉर्म, जूते-मोजा इत्यादि की साफ-सफाई की जाँच की जायेगी एवं बच्चो को शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा ।
०. जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों का आयोजन कर अपने आस-पास के लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जायेगा। जल संरक्षण के प्रति आयोजित होने वाले जल शक्ति अभियान अन्तर्गत जल संरक्षण के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की जाएगी।
०. विद्यार्थियों में सृजनात्मक क्षमताओं को पहचानने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय के अनुपयोगी, निष्क्रिय व अन्य संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग किया जाकर उनकी सृजनात्मक क्षमताओं का विकास किया जाएगा। विद्यार्थियों में सह-शैक्षिक व मनोर॑जक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय के अनुपयोगी, निष्क्रिय सामानों का उपयोग खेल उपकरण के रूप में अथवा अन्य गतिविधियों में किया जा सकता है, जिससे बच्चों में सृजनात्मक एवं संज्ञानात्मक समझ का विकास हो सके। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दी जायेगी |
सामुदायिक स्तर पर किये जाने वाले कार्य यूथ क्लब की गतिविधियाँ
०. विद्यालय के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों में विद्यालय शिक्षा समिति एवं समुदाय को आमंत्रित करना |
o विभिन्न सामाजिक बुराइयों यथा - बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिलाओं के प्रति घरेलु उत्पीड़न आदि के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु रैली / प्रभात-फेरी का आयोजन PRAT |
o रैली / प्रभात-फेरी हेतु स्लोगन लिखवाना एवं उपयोग करना |
ot क्लब की गतिविधियाँ
०. विद्यालय के. वार्षिक कैलेंडर के अनुसार विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों में समुदाय को आमंत्रित करना |
०. समुदाय में जल संरक्षण के उपायों पर चर्चा करना, रैली / प्रभात-फेरी का आयोजन करना एवं जल की बर्बादी से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करना।
०. समुदाय में पेड़-पौधों से 'होने वाले लाभ के बारे में बताना, लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना एवं पेड-पौधे /वन संरक्षण के उपायों पर चर्चा करना |
०. कचरा प्रबंधन के बारे में सामाजिक जागरूकता लाना। गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में समुदाय को बताते हुए कचरे को ठीक ढंग से निष्पादन के बारे में लोगों को जागरूक करना |
वित्तीय व्यय हेतु निर्दे शः
० विद्यालय एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाली समस्त खेल व शारीरिक गतिविधियाँ, योग, ड्रामा, वाद-विवाद, संगीत, कला एवं रीडिंग आदि के आयोजन में इस राशि का उपयोग किया जायेगा |
al
yy.
० यूथ एवं ईको क्लब की गतिविधियों के दौरान बच्चों के लिए अल्पाहार, यात्रा व्यय, पुरस्कार / प्रमाण-पत्र एवं स्टेशनरी आदि के साथ-साथ समस्त आवर्ती खर्चों हेतु इस राशि का उपयोग किया जायेगा |
०» राशि का उपयोग गतिविधि के दिशा निर्देशानुसार एवं वित्तीय नियमों का पूर्ण रूप से पालन करते हुये विहित प्रक्रियानुसार किया जाएगा ।
०. यूथ एवं ईको क्लब गतिविधियों में निर्धारित बजट सीमा से अधिक राशि का व्यय नहीं किया जा सकेगा।
० यूथ एवं ईको क्लब की राशि का उपयोग अन्य किसी कार्य में नहीं किया जायेगा ।
वित्तीय विपत्रों का संघारण
० क्लब के सचिव नोडल शिक्षक की मदद से विभिन्न गतिविधियों पर होने वाले व्यय (यदि आवश्यक हो) का बजट तैयार कर प्रधानाध्यापक से स्वीकृत करायेंगे। इसके बाद प्रधानाध्यापक-सह-इंचार्ज द्वारा राशि व्यय कर विपत्रों का संधारण किया जायेगा।
०. आयोजित की गई प्रत्येक गतिविधि का संक्षिप्त विवरण, दिनांक एवं आयोजन स्थल अंकित कर नोडल अधिकारी व प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाणित किया जाएगा। इसके लिए एक कॉमन पंजी का संधारण किया जायेगा, जिसमें क्लब की बैठकों की कार्यवाही का भी संधारण किया जायेगा |
० यूथ एवं ईको क्लब की गतिविधियों के लिए प्राप्त राशि एवं व्यय की गई राशि का प्रविष्टि कैश रजिस्टर में किया जायेगा एवं बिलएवं वाउचर संघारित किये जायेंगे |
०. गतिविधियों हेतु उपलब्ध कराये गये बजट का सत्र 2022-23 में उपयोग कर उपयोगिता प्रमाण-पत्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा प्रत्येक वर्ष फरवरी माह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को प्रेषित किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा ।
नै के के श्र 5] ge
/ le I
Prnextoret (& Financial | HN Ea or iv] | ET AF I को = ET TY FT गए सका RE) 257.90